भारत

ट्रेनी इंजीनियर ने 11वें फ्लोर से लगाई छलांग, सुसाइड नोट भी मिला

jantaserishta.com
16 Feb 2023 9:43 AM IST
ट्रेनी इंजीनियर ने 11वें फ्लोर से लगाई छलांग, सुसाइड नोट भी मिला
x
नोएडा (आईएएनएस)| थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के अंतर्गत एचसीएल कंपनी में ट्रेनी इंजीनियर ने सुसाइड कर लिया। इंजीनियर ने 11वीं मंजिल से छलांग लगा दी। मृतक की पहचान क्षितिज इंगोले (22), निवासी नागपुर, महाराष्ट्र हुई है। वह नोएडा में रायपुर खादर में ये रहता था। इसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है। लेकिन मराठी में होने की वजह से इसको समझने के लिए ट्रांसलेटर को बुलाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि इंगोले ने पांच महीने पहले ही एचसीएल कंपनी में एक ट्रेनी इंजीनियर के रूप में करियर की शुरुआत की थी। बुधवार शाम को करीब साढ़े बजे के आसपास इसने इमारत की 11वीं मंजिल से छलांग लगा दी। कंपनी के कर्मचारियों के मुताबिक 22 वर्षीय क्षितिज काफी हंसमुख और मिलनसार था और कुछ दिनों से किसी बात को लेकर तनाव में रहता था। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार युवक पहले 11वीं मंजिल पर छज्जे के सहारे कुछ देर तक लटका रहा, उसके बाद कूद गया। घटना की जानकारी मिलते ही कंपनी के कर्मचारी और क्षितिज के साथी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस को मृतक के पास चार पन्ने का एक सुसाइड नोट मिला है,जो मराठी में है। पेज के अंतिम पृष्ठ पर क्षितिज ने अंग्रेजी में लिखा कि उसकी मौत के बाद किसी को परेशान न किया जाए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story