भारत
ट्रेनी डॉक्टर रेप-हत्या: मुश्किल में पूर्व प्रिंसिपल और 4 ट्रेनी डॉक्टर्स, CBI ने पॉलीग्राफी टेस्ट की मांग की
jantaserishta.com
22 Aug 2024 6:00 PM IST

x
मृतका के साथ आखिरी बार डिनर किया.
कोलकाता: सीबीआई ने आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ संदीप घोष के पॉलीग्राफी टेस्ट की मांग की है. गुरुवार को सीबीआई संदीप घोष के अलावा 4 अन्य ट्रेनी डॉक्टर्स को लेकर कोर्ट पहुंची जिन्होंने मृतका के साथ आखिरी बार डिनर किया था. मामले के मुख्य आरोपी संजय रॉय के पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए भी अनुमति मांगी गई है.
सीबीआई आरोपियों को सियालदह कोर्ट में पॉलीग्राफी टेस्ट और मजिस्ट्रेट के सामने बयान की अर्जी के लिए लेकर पहुंची थी. पॉलीग्राफी टेस्ट में जज और जिसका पॉलीग्राफी टेस्ट होना है, दोनों की सहमति लेना जरूरी होता है. आरोपी संजय रॉय के पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए भी मामला कोर्ट में है जिसपर कल फैसला होना है.
कोलकाता कांड में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं और हर रोज उनके खिलाफ नए फ्रंट खुलते जा रहे हैं. बुधवार को संदीप घोष को पहला बड़ा झटका तब लगा, जब हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी. डॉ. घोष ने अपने बारे में मीडिया में खबरें प्रसारित प्रकाशित-प्रसारित किए जाने पर रोक लगाने की गुहार लगाई थी.
उसके बाद दूसरा बड़ा झटका बंगाल सरकार से लगा है. सरकार ने डॉ. घोष का ट्रांसफर ऑर्डर रद्द कर दिया है. इधर, कोलकाता पुलिस ने भी संदीप घोष पर शिकंजा कसना तेज कर दिया है. पुलिस ने डॉ. घोष को अब मृतक महिला डॉक्टर की पहचान उजागर करने के मामले में तलब किया है. हालांकि, सीबीआई की पूछताछ के कारण पेश नहीं हो सके और दूसरी तारीख मांगी है.
Tagsसीबीआईआरजी कर अस्पतालपूर्व प्रिंसिपल डॉ संदीप घोषपॉलीग्राफी टेस्टCBIRG Kar HospitalFormer Principal Dr. Sandeep GhoshPolygraphy Test
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





