भारत
ट्रेन Ticket बुकिंग बंद, यात्रियों को परेशानी का करना पड़ रहा सामना
jantaserishta.com
9 Dec 2024 12:00 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
नई दिल्ली: अगर आप ट्रेन से सफर के लिए अपना टिकट बुक कर रहे हैं, तो फिर ये आपके लिए बड़ी खबर है. दरअसल, IRCTC की वेबसाइट अगले एक घंटे के लिए ठप हो गई है. इसके चलते रेल टिकटों की बुकिंग नहीं हो पा रही है. टिकट बुकिंग में समस्या आने के चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है. IRCTC की सर्विस डाउन होने से तत्काल टिकट बनवाने वालों को भी दिक्कत पेश आ रही है. इस परेशानी के बीच आईआरसीटीसी ने एक बयान जारी कर वजह भी बताई है.
IRCTC की वेबसाइट अचानक ठप हो जाने से हड़कंप मच गया और ट्रैन यात्री सोशल मीडिया (Social Media) पर अपनी नाराजगी जाहिर करते नजर आने लगा. इस सबसे बीच आईआरसीटीसी ने भी तत्काल इस पर अपना बयान जारी किया और परेशानी की वजह बताई. सोशल मीडिया पर लोगों से इस समस्या की वजह पूछे जाने पर IRCTC ने कहा है कि साइट पर मेंटेनेंस का काम चलने के कारण अगले 1 घंटे तक कोई बुकिंग नहीं हो पाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





