भारत

नैनपुर, बालाघाट और गोंदिया के लिए पुनः ट्रेन शुरू

Nilmani Pal
26 Jun 2022 11:50 AM GMT
नैनपुर, बालाघाट और गोंदिया के लिए पुनः ट्रेन शुरू
x

जबलपुर। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 22174/22173 जबलपुर-चांदाफोर्ट-जबलपुर त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन की सेवा दिनांक 30.06.2022 से आगामी सूचना तक के लिये पुनः बहाल की जा रही है।

गाड़ी संख्या 22174 जबलपुर से चांदाफोर्ट प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शुक्रवार त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन दिनांक 30.06.2022 से अपने प्रारम्भिक स्टेशन जबलपुर से 05:45 बजे प्रस्थान कर मदनमहल 05:53 बजे, नैनपुर 08:10 बजे, बालाघाट 09:35 बजे, गोंदिया 10:15 बजे पहुँचकर 13:45 बजे चांदाफोर्ट स्टेशन पहुँचेगी।

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 22173 चांदाफोर्ट से जबलपुर प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शुक्रवार त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन दिनांक 30.06.2022 से अपने प्रारम्भिक स्टेशन चांदाफोर्ट से 14:50 बजे प्रस्थान कर गोंदिया 18:15 बजे, बालाघाट 19:10 बजे, नैनपुर 20:30 बजे, मदनमहल 23:10 बजे पहुँचकर 23:35 बजे जबलपुर स्टेशन पहुँचेगी।

कोच कंपोजीशन- इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित चेयरकार, 04 द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी, 06 द्वितीय सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 13 कोच रहेंगे।

Next Story