भारत

चलती ट्रेन में हथियारबंद लुटेरों ने युवक को मारी गोली, फिर...

jantaserishta.com
18 Feb 2023 9:22 AM IST
चलती ट्रेन में हथियारबंद लुटेरों ने युवक को मारी गोली, फिर...
x

DEMO PIC 

फायरिंग के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई.
पटना (आईएएनएस)| बिहार के खगड़िया जिले में शुक्रवार को चलती ट्रेन में हथियारबंद चार लुटेरों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। समस्तीपुर के रोसेरा निवासी 18 वर्षीय नयन कुमार किशनगंज जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन में सवार हुआ था। जब ट्रेन बखरी सलोना रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो चार हथियारबंद लोग ट्रेन में सवार हो गए। जब ट्रेन इमली स्टेशन पर पहुचने वाली थी तब उनमें से एक ने उसका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। नयन कुमार ने जब अपना मोबाइल फोन बचाने के लिए विरोध किया तो दूसरे लूटरे ने उसके पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया।
फायरिंग के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई और इमली स्टेशन पर उतरकर लुटेरे फरार हो गए। युवक को खगड़िया के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story