भारत
ट्रेन यात्री हुए परेशान, पानी टपकने का वीडियो सामने आया
jantaserishta.com
11 Sept 2024 12:11 PM IST

x
देखें वीडियो.
जबलपुर: जबलपुर से निजामुद्दीन जा रही ट्रेन जबलपुर-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस (22181) की छत से पानी टपकने का वीडियो वायरल हुआ है. सूचना पर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर जब ट्रेन को अटेंड किया गया तब तक पानी टपकना बंद हो गया था. झांसी में अटेंड करने के बाद ट्रेन को अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया.
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि रात्रि में ट्रेन क्रमांक 22181 जबलपुर-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस के कोच नंबर M-3 में सफर कर रहे यात्रियों ने शिकायत दर्ज कराई कि ट्रेन की छत से पानी टपक रहा है. यात्रियों ने इसका वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी झांसी स्टेशन में प्लेटफॉर्म पर पहुंच गए. इसके बाद जैसे ही ट्रेन झांसी रेलवे स्टेशन पहुंची और अधिकारी-कर्मचारियों ने ट्रेन को अटेंड किया तो उस समय ट्रेन की छत से पानी नहीं टपकता नहीं मिला, जिसके बाद ट्रेन को अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया.
Tagsजबलपुरनिजामुद्दीनजबलपुर-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेसगोंडवाना एक्सप्रेसJabalpurNizamuddinJabalpur-Nizamuddin Gondwana ExpressGondwana Express
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





