भारत

ट्रेन में आग लगने के बाद 8 लोगों की मौत, रेलवे में हड़कंप

jantaserishta.com
26 Aug 2023 8:44 AM IST
ट्रेन में आग लगने के बाद 8 लोगों की मौत, रेलवे में हड़कंप
x
रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के अंदर आग लगने की घटना सामने आई है.
बेंगलुरु: तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के अंदर आग लगने की घटना सामने आई है. मदुरै में रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के टूरिस्ट कोच में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई है.अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की घटना की सूचना सुबह करीब 5.15 बजे मिली जब ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी हुई थी. रेलवे के अनुसार कुछ पैसेंजर अवैध तरीके से गैस सिलेंडर लेकर कोच में घुस गये थे.
आग लगने का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें दिख रहा है कि कोच में भीषण आग लगी हुई है और कुछ लोग आसपास चिल्ला भी रहे हैं.इस दौरान बगल के रेलवे ट्रैक से एक ट्रेन भी गुजर रही है. मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया. इस दौरान ट्रेन का कोच बुरी तरह से जला हुआ नजर आ रहा है. अधिक विवरण की प्रतीक्षा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story