
x
अधिकारी मौके पर राहत ट्रेन के साथ पहुंचे.
झाबुआ: मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के अमरगढ़ से पंचपिपलिया के बीच आज सुबह पौने सात बजे के आसपास हादसा हुआ है. यहां हजरत निजामुद्दीन से मिराज जंक्शन जाने वाली दर्शन एक्सप्रेस का इंजन और एक कोच डिरेल हो गया है. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ.
इस घटना के पीछे अनुमान लगाया जा रहा है कि भारी बारिश के चलते दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया और पहाड़ी से छोटे पत्थर रेलवे ट्रैक पर आ गए, जिसकी वजह से ये घटना हुई. घटना की जानकारी होने पर रतलाम मंडल के अधिकारी मौके पर राहत ट्रेन के साथ पहुंचे.
रेलवे पीआरओ खेमराज मीणा ने इस घटना की पुष्टि की है. दिल्ली- मुंबई रेलवे ट्रैक करीब बंद है. ट्रैक को चालू करने के प्रयास किए जा रहे हैं. कई महत्वपूर्ण ट्रेनें आसपास के स्टेशनों पर खड़ी हैं. राहत टीमें जल्द ट्रैक को शुरू कराने की कोशिश में जुटी हैं.
रेलवे अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रतलाम मंडल के रतलाम और दाहोद सेक्शन में ट्रेन नंबर 12494 हजरत निजामुद्दीन-मिराज एक्सप्रेस के कोच और इंजन डिरेल हो गए. जानकारी होते ही रतलाम मंडल के अधिकारी रेस्टोरेशन के लिए साइट पर पहुंचे. कोई जनहानि नहीं हुई है. रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गई है और ट्रेन ऑपरेशन से संबंधित काम चल रहे हैं.
बता दें कि मध्य प्रदेश में इस समय भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते कई जगहों पर नदी-नाले उफान पर हैं. कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं. मौसम विभाग ने शनिवार को इंदौर-उज्जैन समेत कई जिलों में वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है.
Tagsदर्शन एक्सप्रेसट्रेनरेलवेमध्य प्रदेशझाबुआअमरगढ़Darshan ExpressTrainRailwayMadhya PradeshJhabuaAmargarh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





