
x
जानें डिटेल्स।
विजयवाड़ा (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश में राजमुंदरी रेलवे स्टेशन के पास बुधवार तड़के एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जिससे नौ ट्रेनें रद्द हो गईं। दक्षिण मध्य रेलवे, विजयवाड़ा मंडल के अधिकारियों के अनुसार राजमुंदरी यार्ड में मुख्य लाइन पर तड़के करीब तीन बजे मालगाड़ी पटरी से उतर गई।
घटना के बाद, रेलवे अधिकारी एक ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही की अनुमति दे रहे थे। इसके चलते नौ ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। दो अन्य ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया और एक ट्रेन के समय में बदलाव किया गया।
विजयवाड़ा-विशाखापत्तनम, विशाखापत्तनम-विजयवाड़ा, गुंटूर-विशाखापत्तनम, विशाखापत्तनम-गुंटूर, विशाखापत्तनम-विजयवाड़ा, विजयवाड़ा-विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा-गुंटूर, गुंटूर-विजयवाड़ा और काकीनाडा पोर्ट-विजयवाड़ा को रद्द कर दिया गया है।
रेलवे अधिकारियों ने काकीनाडा शहर और विजयवाड़ा के बीच काकीनाडा पोर्ट-विजयवाड़ा ट्रेन को आंशिक रूप से रद्द करने की भी घोषणा की। विजयवाड़ा-राजमुंदरी ट्रेन को ताडेपल्लीगुडेम और राजमुंदरी के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है।
विजयवाड़ा-लिंगमपल्ली ट्रेन के समय में दो घंटे का बदलाव किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





