भारत

ट्रेन में हड़कंप: साइंटिस्ट की पत्नी का बैग चोरी, 15 लाख के गहने कहां गए?

jantaserishta.com
3 Nov 2025 5:21 PM IST
ट्रेन में हड़कंप: साइंटिस्ट की पत्नी का बैग चोरी, 15 लाख के गहने कहां गए?
x

सांकेतिक तस्वीर

जांच जारी.
लखनऊ: दीपावली की छुट्टियों के बाद लौट रहे राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआई) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मनीष भोयर की पत्नी के साथ चलती ट्रेन में बड़ी चोरी की वारदात हो गई. गोरखपुर राप्तीसागर एक्सप्रेस (12512) के फर्स्ट एसी कोच से उनका पर्स चोरी हो गया, जिसमें करीब 15 लाख रुपए मूल्य के सोने के गहने थे. घटना उस समय हुई जब ट्रेन झांसी से आगे बढ़ चुकी थी और उरई स्टेशन पार कर रही थी.
डॉ. मनीष भोयर अपनी पत्नी भाग्यश्री के साथ 28 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम से गोरखपुर के बीच चलने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस में हिंगणाघाट रेलवे स्टेशन से सवार हुए थे. दोनों फर्स्ट एसी कोच (एच-1) की सीट संख्या ई-13 और 14 पर यात्रा कर रहे थे. सुबह करीब साढ़े चार बजे जब ट्रेन झांसी स्टेशन पहुंची, तब सब कुछ सामान्य था. लेकिन कुछ देर बाद भाग्यश्री ने देखा कि उनका पर्स गायब है. आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन पर्स का कोई सुराग नहीं मिला.
पीड़ित वैज्ञानिक ने बताया कि चोरी हुए पर्स में करीब 125 ग्राम सोने के गहने थे, जिनकी बाजार कीमत लगभग 15 लाख रुपए है. पर्स में एक मंगलसूत्र, एक रानीहार, एक कड़ा, एक अंगूठी, दो कान के कुंडल, एक चेन और दो छोटी कान की चेन शामिल थीं. पर्स गायब होने के बाद दंपति ने तुरंत जीआरपी से संपर्क किया और लखनऊ पहुंचने पर चारबाग रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई.
प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि वैज्ञानिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है. जीआरपी टीम आसपास के स्टेशनों की सीसीटीवी फुटेज और यात्रियों की सूची खंगाल रही है ताकि संदिग्धों का पता लगाया जा सके. पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story