भारत
केरल में ट्रेन में आगजनी मामले की जांच NIA को सौंपे जाने की संभावना
jantaserishta.com
10 April 2023 11:52 AM IST

x
तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)| केरल में एक चलती ट्रेन में आगजनी की घटना की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपी जा सकती है। घटना को एक सप्ताह बीत चुके हैं और इस मामले में दिल्ली के शाहरुख सैफी नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों ने बताया कि 7 अप्रैल को आरोपी को हिरासत में लिए जाने के बाद केरल के एडीजीपी एम.आर. अजित कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) की टीम उससे पूछताछ कर रही है, लेकिन अब तक उसके हाथ कुछ खास नहीं लगा है।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार एसआईटी जांच से नाखुश नजर आ रही है। केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन ने केरल पुलिस की अक्षमता के लिए उसे फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि 2 अप्रैल को हुई घटना के बाद पुलिस ने सिर्फ इतना ही किया है कि महाराष्ट्र के रत्नागिरी से अपराधी को पकड़कर लाई है, वह भी बिना पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के।
संयोग से, सैफी 2 अप्रैल की रात को चलती ट्रेन में पेट्रोल छिड़ककर कुछ यात्रियों को आग लगाने के बाद उसी ट्रेन से कन्नूर गया और कुछ घंटे बाद वहां से दूसरी ट्रेन में सवार होकर रत्नागिरी पहुंचा।
आगजनी के बाद दहशत में चलती ट्रेन से कूदने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसमें एक दो साल की बच्ची भी शामिल है। घटना में नौ अन्य झुलस गए थे।
इधर, सैफी ने एसआईटी को बताया है कि उसने किसी को ट्रेन से बाहर धक्का नहीं दिया और न ही किसी को ट्रेन से कूदते देखा।
एसआईटी ने केरल के पलक्कड़ जिले के शोरनूर में उस पेट्रोल पंप की पहचान कर ली है जहां सैफी ने पेट्रोल खरीदा था। ट्रेन में सवार होने से पहले उसने शोरनूर में कई घंटे बिताए थे।
घटना के समय से ही केंद्रीय एजेंसियां बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। उन्हीं के प्रयासों के कारण महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद-रोधी दस्ते की एक टीम ने सैफी को रत्नागिरी से गिरफ्तार किया। इसलिए अब सब की निगाहें एनआईए के अगले कदम पर टिकी हैं क्योंकि केरल पुलिस ने अभी तक यूएपीए की धाराओं के तहत आरोप तय नहीं किए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





