भारत

बालासोर ट्रेन हादसा, सीबीआई द्वारा दर्ज की गई FIR में अधिकतम 5 साल की सजा का प्रावधान

jantaserishta.com
7 Jun 2023 9:29 AM IST
बालासोर ट्रेन हादसा, सीबीआई द्वारा दर्ज की गई FIR  में अधिकतम 5 साल की सजा का प्रावधान
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| बालासोर ट्रेन हादसे में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी में अधिकतम पांच साल की सजा का प्रावधान है। प्राथमिकी आईपीसी की धारा 337, 338, 304ए और 34 और रेलवे अधिनियम की धारा 153, 154 और 175 के तहत दर्ज की गई है।
इन सभी धाराओं में से सिर्फ रेल एक्ट की धारा 153 में अधिकतम पांच साल की सजा का प्रावधान है, जबकि अन्य धाराओं में दो साल या उससे कम सजा का प्रावधान है। प्राथमिकी पहले ओडिशा पुलिस द्वारा दर्ज की गई थी, लेकिन अब इस दुर्घटना की जांच सीबीआई ने अपने हाथ में ले ली है।
प्राथमिकी में कहा गया है, 2 जून को शाम 6.55 बजे ट्रेन नंबर-12841 हावड़ा-चैनल कोरोमंडल एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर-12864 यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस के बीच टक्कर के कारण दोनों ट्रेनों की बोगियां पलट गईं, जिससे सौ से अधिक लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों यात्री घायल हो गए। मृत शरीर और घायल व्यक्ति को डीएचएच बालासोर, डीएचएच भद्रक, सीएचसी सोरो और अन्य अस्पताल बचाव अभियान में स्थानांतरित कर दिया गया। इस रिपोर्ट पर एक संज्ञेय मामले के रूप में आईपीसी की धारा 337, 338, 304ए और 34 और 153 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। रेलवे अधिनियम की धारा 154, 175 दर्ज की जा रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story