भारत
भीषण ट्रेन हादसा: दुर्घटना में मरने वालों की संख्या को लेकर सीएम और रेल मंत्री में तकरार
jantaserishta.com
3 Jun 2023 2:49 PM IST

x
पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्हें जानकारी मिली है, ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या 500 से अधिक हो सकती है।
भुवनेश्वर (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बीच शनिवार को ओडिशा के बालासोर जिले में ट्रेन दुर्घटना स्थल पर कहासुनी हो गई। सीएम ममता बनर्जी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्हें जानकारी मिली है, ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या 500 से अधिक हो सकती है।
सीएम ममता के इस बयान पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तुरंत हस्तक्षेप करते हुए कहा, ओडिशा सरकार के आंकड़ों के अनुसार मरने वालों की संख्या 238 है। इसके बाद सीएम ममता ने रेल मंत्री के जवाब का जवाब देते हुए दावा किया, शुक्रवार रात तक मरने वालों का आंकड़ा 238 था। उन्होंने कहा कि तीन डिब्बों में बचाव कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है, इसलिए मरने वालों की संख्या और बढ़ेगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि एक्सप्रेस ट्रेनों में टक्कर रोधी सिस्टम फिट नहीं किया गया था, इसके कारण यह हादसा हुआ। ममता ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। लेटेस्ट आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ट्रेन त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 261 हो गई है, जबकि 900 से अधिक घायल हुए हैं। घायल यात्रियों को गोपालपुर, खंटापारा, बालासोर, भद्रक, सोरो और कटक एससीबी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
Tagsमुख्यमंत्री ममता बनर्जीममता बनर्जीअश्विनी वैष्णवChief Minister Mamta BanerjeeMamta BanerjeeAshwini Vaishnavबालासोरबालासोर रेल हादसाBalasoreBalasore train accident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





