भारत

ट्रेन हादसा! एक्सप्रेस के 6-7 डिब्बे पटरी से उतरे, VIDEO

jantaserishta.com
11 Nov 2026 8:50 AM IST
ट्रेन हादसा! एक्सप्रेस के 6-7 डिब्बे पटरी से उतरे, VIDEO
x
रेलवे की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं.

गुवाहाटी: असम में बुधवार सुबह एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. गुवाहाटी के बाहरी इलाके में डिगारू के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के सात डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है. कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आने की आशंका भी जताई गई है.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रेन मिजोरम से कोलकाता की ओर जा रही थी. इसी दौरान 11 नवंबर की सुबह यह हादसा हुआ. ट्रेन के सात डिब्बों के साथ इंजन के भी पटरी से उतरने की जानकारी सामने आई है.
हादसा गुवाहाटी के बाहरी इलाके में डिगारू के पास हुआ. ट्रेन में सवार कई यात्रियों को चोटें आई हैं. हालांकि, अभी घायलों की सही संख्या सामने नहीं आई है. कितने यात्रियों की हालत गंभीर है, इसकी भी फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है.
ट्रेन के पटरी से उतरने की वजह अभी साफ नहीं है. हादसे में कितना नुकसान हुआ है, इसकी पूरी जानकारी भी सामने आनी बाकी है. फिलहाल दुर्घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story