भारत
ट्रेन हादसा: परिवार के 5 लोग चमत्कारिक ढंग से बचे, जानें कहानी
jantaserishta.com
5 Jun 2023 7:51 AM IST

x
उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उन्हें इस तरह के विनाशकारी हादसे से गुजरना पड़ेगा।
भुवनेश्वर (आईएएनएस)| जानलेवा ओडिशा ट्रेन हादसे के समय कोरोमंडल एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे बिहार के एक परिवार के पांच सदस्य चमत्कारिक ढंग से बाल-बाल बच गए। पटना से अटल बिहारी अपनी पत्नी कुमारी सावित्री, सात और 11 साल की दो बेटियों और चार साल के बेटे के साथ कोरोमंडल एक्सप्रेस के एस2 कोच में अपनी बड़ी बेटी माही के मेडिकल चेक-अप के लिए चेन्नई जा रहे थे। हालांकि, उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उन्हें इस तरह के विनाशकारी हादसे से गुजरना पड़ेगा।
ट्रेन हादसे की भयावह कहानी सुनाते हुए सावित्री ने कहा, "मेरा पूरा परिवार आराम के मूड में निचली बर्थ की सीटों पर एक साथ बैठा था। अचानक हमें एक बड़े विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी। इससे पहले कि हम कुछ सोच पाते, हमारा कोच पलट गया। चारों ओर घना अंधेरा था और हम अपने को धूल में लिपटे हुए पाए।"
उन्होंने कहा, "लोग रो रहे थे और हर कोई अपने प्रियजनों को ढूंढ रहा था। जब मैंने अपने बच्चों की तलाश की, तो मेरे पति ने कहा कि वह बेटे को अपने हाथों में पकड़े हुए हैं और सुरक्षित हैं। फिर मैंने पाया कि दोनों बेटियां भी सुरक्षित थीं। यह भगवान की कृपा है।"
अटल ने कहा कि उनका पूरा परिवार इमरजेंसी विंडो के जरिए पलटे हुए कोच से निकलने में कामयाब रहा। अटल ने कहा, "मैंने देखा कि कोच के दरवाजे के पास बैठे और खड़े लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह मेरे परिवार के लिए पुनर्जन्म जैसा है..हम इस घटना को कभी नहीं भूलेंगे।"
अपने परिवार से सभी को सुरक्षित पाकर अटल ने अपने बच्चों से कहा कि भगवान ने उन्हें बचा लिया है और अब चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। दो दिन होटल में रहने के बाद रविवार को अटल परिवार के साथ फिर से चेन्नई के लिए रवाना हुए।
शुक्रवार को बालासोर के बहनागा स्टेशन पर हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे में कम से कम 275 लोगों की मौत हो गई और 1,000 से अधिक घायल हो गए।
Tagsओडिशा ट्रेन हादसाट्रेन हादसाबालासोरबालासोर ट्रेन हादसाodisha train accidenttrain accidentbalasorebalasore train accident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





