भारत

बारिश से त्राहिमाम: 9 लोगों की मौत, भूस्खलन की चपेट में शिव मंदिर आया

jantaserishta.com
14 Aug 2023 10:48 AM IST
बारिश से त्राहिमाम: 9 लोगों की मौत, भूस्खलन की चपेट में शिव मंदिर आया
x
देखें वीडियो.
शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला में बड़ा हादसा हुआ है. यहां भारी बारिश के चलते भूस्खलन हो गया. भूस्खलन की चपेट में शिव मंदिर आ गया. ऐसे में सावन के सोमवार पर पूजा करने पहुंचे करीब 50 लोग मलबे में दब गए. 9 शव निकाले जा चुके हैं. जबकि अन्य श्रद्धालुओं को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है.
बताया जा रहा है कि शिमला के समरहिल इलाके में ये हादसा हुआ. यहां शिव मंदिर भूस्खलन की चपेट में आ गया. इसके चलते करीब 50 लोग मलबे में दब गए. पुलिस और प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है.
हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट कर कहा कि शिमला से दुखद खबर सामने आई है, जहां भारी बारिश के कारण समर हिल में शिव मंदिर ढह गया. अब तक नौ शव निकाले जा चुके हैं. स्थानीय प्रशासन मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए मलबे को हटाने के लिए तत्परता से काम कर रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story