भारत

सड़क हादसा: ऑटो और दोपहिया वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर, तीन युवकों की मौत

jantaserishta.com
10 Jan 2026 10:23 AM IST
सड़क हादसा: ऑटो और दोपहिया वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर, तीन युवकों की मौत
x
मेट्टूर: तमिलनाडु के मेट्टूर इलाके के वनवासी क्षेत्र में शुक्रवार को देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा एक कार्गो ऑटो और दोपहिया वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर से हुआ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मेचरी क्षेत्र निवासी विजयाराघवन मंगलवार रात करीब 10 बजे जालकंडापुरम से वनवासी की ओर कार्गो ऑटो चला रहा था। जब वाहन पापाथी कट्टुवलालु के पास पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक दोपहिया वाहन से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोपहिया पर सवार युवक सड़क पर उछलकर गिर पड़े।
हादसे में दोपहिया वाहन पर सवार रामाकौंडनूर इलाके के रहने वाले महेंद्रन के पुत्र मोहन कुमार (19) और सुब्रमणियन के पुत्र संजय भारती (20) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार्गो ऑटो में सवार विमल (22) की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही नंगवली पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क दुर्घटना में मृत मोहन कुमार और संजय भारती के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेट्टूर सरकारी अस्पताल भेज दिया। हादसे में कार्गो ऑटो में सवार एक अन्य युवक रामकृष्णन के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद कार्गो ऑटो चालक विजयाराघवन मौके से फरार हो गया। नंगवली पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story