भारत

दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो खाई में गिरी, 8 की मौत

jantaserishta.com
22 Jun 2023 1:12 PM IST
दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो खाई में गिरी, 8 की मौत
x
मचा कोहराम.
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक बड़ा हादसा हुआ है। एक कार खाई में गिर गई जिसमें सवार 8 लोगों की मौत हो गई। पिथौरागढ़ के नाचनी थाना क्षेत्र के होकरा अंतर्गत ये सड़क हादसा हुआ है। कार के खाई में गिरने के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटनास्थल पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को रवाना किया गया है। हालांकि पुलिस प्रशासन का कहना कि रेस्क्यू पूरा करने के बाद ही वो मृतकों की सही संख्या बताएंगे।
प्रथम ²ष्टया पता नहीं चल पाया है कि कार में कितने लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे में बड़ा जानमाल का नुकसान हुआ है। सभी यात्री बागेश्वर के रहने वाले हैं, जो मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर टीम रवाना की गई है।
बताया जा रहा कि बोलेरो कार खाई में गिरी है। आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर रवाना की गई है। प्रथम ²ष्टया 8 लोगों की मौत की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचने के बाद ही मौत के सही आंकड़ों का पता चल सकेगा। बताया गया है कि सड़क पर कटाव होने के कारण कार ज्यादा किनारे चली गई। इसी दौरान हादसा हो गया। कार करीब 600 मीटर गहरी खाई में गिरी है। हादसे की सूचना मिलते ही लोग रेस्क्यू के लिए दौड़ पड़े। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जगह-जगह कार सवार यात्रियों के शव पड़े हैं।
उत्तराखंड का पिथौरागढ़ जिला हादसों के लिए संवेदनशील जिला है। ये पहाड़ी जिला भूकंप की ²ष्टि से भी जोन फाइव में आता है। इस जिले की सड़कें घुमवदार और संकरी हैं। सड़क से नीचे गहरी खाई है। खाई भी ऐसी है कि अगर सुनसान जगह पर हादसा हो जाए तो कई दिन तक लोगों को पता भी नहीं चलता है। वो तो गनीमत रही कि नाचनी इलाके में हुए हादसे का लोगों को पता चल गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story