भारत

दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप और कार की टक्कर में 3 मजदूरों की मौत

jantaserishta.com
12 Sept 2025 10:03 AM IST
दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप और कार की टक्कर में 3 मजदूरों की मौत
x
12 लोग घायल हुए.
नासिक: महाराष्ट्र के नासिक में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब 12 अन्य लोग घायल हुए। सभी को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना गुरुवार रात को नासिक जिले के सटाना तालुका में ताहराबाद-मुल्हेर मार्ग पर अंतापुर शिवारा के पास हुई।
जानकारी के अनुसार, एक पिकअप ट्रक और मजदूरों को ले जा रही कार के बीच भीषण टक्कर हुई थी। 15 से 20 मजदूर खोडबेल इलाके में दिन का काम खत्म करने के बाद एक पिकअप गाड़ी में अपने गांव लौट रहे थे। जब यह दुर्घटना हुई, तब विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने पिकअप गाड़ी को सामने से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई थी। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने जल्दी से घायलों को बाहर निकाला। इस दौरान, आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
इस हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटाकर यातायात बहाल किया। बताया जा रहा है कि सभी मृतक और घायल सटाना तालुका के बोरदैवत और हनुमंतपाडा के रहने वाले थे। इस संबंध में जयखेड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट चुकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story