भारत
दर्दनाक सड़क हादसा, 6 लोगों की मौके पर ही मौत, टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी
jantaserishta.com
21 May 2025 10:05 AM IST

x
हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए.
विजयपुर: कर्नाटक में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मंगोली के पास एक कार और बस के बीच जोरदार टक्कर होने से यह हादसा हो गया। एसयूवी कार सोलापुर जा रही थी, इस दौरान वह मुंबई-बल्लारी बस से जा टकराई।
एसयूवी में सवार पांच यात्री और बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक मरने वालों की पहचान नहीं हो पाई थी। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। धमाके सी आवाज सुनकर लोग इकट्ठे हो गए और तुरंत पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद लोगों की काफी भीड़ जुट गई। ट्रैफिक जाम की स्थिति हो गई, जिसके बाद पुलिस ने सड़क से क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटाकर जाम खुलवाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद वहां लोग जुटना शुरू हो गए।
हाल के महीनों में कर्नाटक में सड़क हादसों में कई लोगों ने अपनी जान गंवानी पड़ी है। 8 मई को हावेरी जिले में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए थे। यह हादसा ब्यादगी तालुक के मोटेबेन्नूर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर हुआ था, जब एक कार ने ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी थी। इसके अलावा, 4 जनवरी को कर्नाटक के गडग में एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा गडग जिले के हुलाकोटी गांव के पास हुआ था।
Tagsकर्नाटककर्नाटक न्यूज़कर्नाटक पुलिसकर्नाटक एक्सीडेंट न्यूज़एक्सीडेंटKarnatakaKarnataka NewsKarnataka PoliceKarnataka Accident NewsAccident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





