भारत
इंस्टाग्राम लव स्टोरी का दर्दनाक अंत...मिलने आया था, मौत मिली
jantaserishta.com
5 Aug 2026 3:21 PM IST

x
जानें स्टोरी.
फतेहपुर: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. करीब एक साल तक दोनों बातें करते रहे. फिर एक दिन प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंच गया. लेकिन जिस मुलाकात का इंतजार था, वह नहीं हो सकी. कुछ घंटों बाद युवक का शव प्रेमिका के परिजनों की दुकान के अंदर मिला. अब यह मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है, पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है.
मृतक का नाम मोहम्मद अकमल है. वह अंबेडकर नगर जिले के पहाड़पुर गांव का रहने वाला था. पुलिस के मुताबिक, करीब एक साल पहले उसकी दोस्ती फतेहपुर के बकेवर थाना क्षेत्र के सकूराबाद गांव की एक युवती से इंस्टाग्राम पर हुई थी. बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया. दोनों अक्सर फोन पर बात करते थे. लेकिन इस बार अकमल ने मिलने का फैसला किया.
वह अंबेडकर नगर से फतेहपुर पहुंच गया. उसे उम्मीद थी कि प्रेमिका से मुलाकात होगी. लेकिन जब वह गांव पहुंचा, तब युवती वहां थी ही नहीं. पुलिस के मुताबिक, युवती इन दिनों अपने मामा के घर बांदा गई हुई थी. इसके बाद कहानी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने पूरे गांव में हलचल मचा दी.
पुलिस के अनुसार, अकमल के पहुंचने के बाद युवती के परिजनों ने उसके भाई को फोन किया. फोन पर अकमल से भी बात कराई गई और उसे समझाया गया कि वह वापस अपने घर लौट जाए. लेकिन पुलिस का कहना है कि इसके बाद भी वह वहां से नहीं गया और इधर-उधर घूमता रहा. युवती के परिजनों का कहना है कि बाद में उसे पकड़कर एक दुकान के अंदर बंद कर दिया गया. कुछ समय बाद जब दुकान खोली गई तो अंदर अकमल मृत मिला.
सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल का जायजा लिया और सबूत जुटाए गए. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. अब सबसे बड़ा सवाल यही है... आखिर दुकान के अंदर ऐसा क्या हुआ? क्या युवक ने खुद अपनी जान दी? या फिर इसके पीछे कोई और वजह है? फिलहाल इन सवालों का जवाब किसी के पास नहीं है.
एडिशनल एसपी ज्ञान प्रकाश राय के मुताबिक, अकमल का सकूराबाद की लड़की से करीब एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों की अक्सर बातचीत हुआ करती थी. लड़की वर्तमान में अपने मामा के घर गई हुई है. इसी बीच अकमल उसके घर पहुंच गया. इस दौरान लड़की के परिजनों ने युवक के भाई से फोन पर बात की और घटनाक्रम से अवगत कराया.
अकमल से भी बात कराई और उसे वापस घर जाने के लिए कहा गया, लेकिन वह इधर-उधर भागने लगा. लड़की के परिजनों का कहना है कि बाद में अकमल को पकड़कर एक दुकान के अंदर बंद कर दिया गया था, जिसके बाद में उसका शव पंखे की हुक से लटका मिला. फिलहाल जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





