भारत

प्यार का दुखद अंत: घर पर लड़की ने दी जान, दूसरे राज्य में लड़के ने किया सुसाइड

jantaserishta.com
25 March 2022 9:29 AM IST
प्यार का दुखद अंत: घर पर लड़की ने दी जान, दूसरे राज्य में लड़के ने किया सुसाइड
x

मुजफ्फरपुर: बिहार में बचपन के प्यार का गुरुवार को दुखद अंत हो गया है. बात-बात में झगड़ा होने के बाद प्रेमी ने जब अपने मोबाइल को स्वीच ऑफ कर लिया तो प्रेमिका ने मुजफ्फरपुर में फंदे से लटक कर जान दे दी. वहीं उसकी मौत की खबर सुनकर प्रेमी ने जयपुर में ही बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से कूद कर अपनी जान दे दी.

यह दुखद कहानी मुजफ्फरपुर के अंजलि और विवेक की है. मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र की अंजलि जायसवाल (23) और नीम चौक शंकरपुरी विवेक कुमार (26) का अफेयर 8वीं क्लास से चल रहा था. दोनों साथ में ओरिएंट क्लब स्थित एक स्कूल में पढ़ते थे. सबकुछ ठीक चल रहा था. दोनों अपनी दुनिया में मस्त थे.
इस बीच 4 साल पहले विवेक इंजीनियरिंग करने जयपुर चला गया था. वहां से भी दोनों की बातचीत होती रहती थी. अंजलि CA (चार्टर्ड अकाउंटेंट) की तैयारी कर रही थी. दोनों के बीच कभी-कभी झगड़ा भी होता था. इधर के दिनों में दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं थे. बुधवार रात भी दोनों की एक कॉमन फ्रेंड उनके रिश्ते को ठीक करने की कोशिश कर रही थी.
तीनों ने रात में कॉन्फ्रेंस कॉल किया था. तभी फिर दोनों में लड़ाई हो गई. विवेक ने कॉल काट दिया. बार-बार ट्राई करने पर उसने फोन बंद कर लिया और सुबह प्रेमिका की मौत की सूचना मिली. इसके बाद गुरुवार दोपहर प्रेमी बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी. अंजली की सुसाईड के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
वहीं प्रेमी विवेक के परिजन ने उसकी मौत के बाद सारी बात बताई और प्रेम प्रसंग की जानकारी दी. उसकी मौत की खबर सुनकर परिजन बेहाल हैं और जयपुर के लिए निकल गए हैं. प्रेमी विवेक के चाचा ने बताया कि हमको तीन साल से यह जानकारी था, ऐसी घटना हो जाएगी इसका अनुमान नहीं था, मेरा भतीजा यदि एक बार यह बोल देता तो हम जाकर खुशी-खुशी उसे अपनी बहू बनाकर घर ले आते.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story