भारत

भूस्खलन की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत, हज़ारों ट्रक बीस सड़क पर फंसे

Shantanu Roy
9 July 2023 12:54 PM GMT
भूस्खलन की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत, हज़ारों ट्रक बीस सड़क पर फंसे
x
रेस्क्यू अभियान जारी
जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में रविवार को एक बस के भूस्खलन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि गंदोह में गोंडोह गवाड़ी रोड पर यह हादसा हुआ। इसमें घटना में एक यात्री जख्मी हुआ है। मरने वालों की पहचान नीली भालेसा निवासी मुदासेर हुसैन और धारूट खारा निवासी अमीर सुहैल के रूप में हुई है। बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति के कारण जिले में भद्रवाह, थाथरी और गंदोह सहित संपर्क सड़कें बंद होने से जनजीवन प्रभावित हुआ है।
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन पटरी से उतर गया। रामबन में पंथयाल टनल के पास जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) का करीब 50 मीटर हिस्सा बह जाने से हाईवे है। इससे दोनों ओर हजारों वाहन फंसे हुए हैं। पुंछ के करीब राता छंब में भूस्खलन के कारण मुगल रोड बंद हो गया है। खराब मौसम के कारण बाबा अमरनाथ तथा वैष्णो देवी हेलिकॉप्टर सेवा बाधित रही।रामबन के मेहाड़, कैफटेरिया मोड़, केला मोड़, सीता राम पस्सी और पंथयाल में हो रहा भूस्खलन चुनौती बना हुआ है। भूस्खलन के कारण श्रीनगर-सोनामर्ग-गुमरी डबल लेन मार्ग भी प्रभावित है। बारिश से चिनाब व झेलम नदी समेत कई नाले उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों को नदियों के पास न जाने की हिदायत जारी की है।कश्मीर में हिलार के पास रेलवे ट्रैक पर जलभराव से बनिहाल और काजीगुंड के बीच रेल सेवा स्थगित रही। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग भी प्रभावित है। बारिश से सैकड़ों संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। बिजली भी प्रभावित रही।
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने रविवार को भी जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, भूस्खलन की चेतावनी दी। 12 जुलाई तक मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। वहीं लोगों की सहूलियत के लिए विभिन्न जिला मुख्यालयों में नियंत्रण केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिला प्रशासन राजोरी ने लोगों को थन्नामंडी व डीकेजी मार्ग सहित अन्य भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में आवाजाही न करने की सलाह दी है।
Tagsजमीन में भूस्खलनभूस्खलन की चपेटदो लोगों की मौतहज़ारों ट्रक फंसेLandslidetwo people killedthousands of trucks strandedनई दिल्ली न्यूज हिंदीनई दिल्ली न्यूजनई दिल्ली की खबरनई दिल्ली लेटेस्ट न्यूजनई दिल्ली क्राइमनई दिल्ली न्यूज अपडेटनई दिल्ली हिंदी न्यूज टुडेनई दिल्ली हिंदीन्यूज हिंदी नई दिल्लीन्यूज नई दिल्लीनई दिल्ली हिंदी खबरनई दिल्ली समाचार लाइवnew delhi news hindinew delhi newsnew delhi ki khabarnew delhi latest newsnew delhi crimenew delhi news updatenew delhi hindi news todaynew delhi hindinews hindi new delhinews new delhinew delhi hindi newsnew delhi news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story