भारत
OMG! पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत, टक्कर से पहले गिरे, फिर पीछे से आ रही गाड़ी ने कुचला
jantaserishta.com
14 Jun 2026 9:04 AM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में ड्यूटी के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई. हादसा कश्मीरी गेट स्थित रिंग रोड पर उस समय हुआ, जब वह यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे. जानकारी के मुताबिक दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में तैनात हेड कॉन्स्टेबल अनिल (39) शांति वन से चांदनी राम अखाड़ा की ओर जाने वाले मार्ग पर ड्यूटी कर रहे थे.
इसी दौरान हनुमान मंदिर की तरफ से आ रही एक स्कूटी, जिस पर तीन लोग सवार थे, ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर लगने से अनिल सड़क पर गिर गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर गिरते ही पीछे से आ रही एक मालवाहक गाड़ी (गुड्स कैरियर) ने उन्हें कुचल दिया. हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें सिविल लाइंस स्थित सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पुलिस के अनुसार हादसे के बाद स्कूटी चालक मौके से फरार हो गया, जबकि मालवाहक वाहन को मौके पर ही पकड़ लिया गया. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और फरार स्कूटी चालक की तलाश की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके.
पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. हेड कॉन्स्टेबल अनिल दिल्ली के छतरपुर इलाके में किराये के मकान में रहते थे, जबकि उनका परिवार राजस्थान के कोटपूतली जिले की बहरोड़ तहसील के जटगनवारा गांव (पोस्ट जखराना) में रहता है. इस हादसे के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है. सहकर्मियों ने अनिल को कर्तव्यनिष्ठ और मेहनती अधिकारी बताते हुए उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





