भारत

ऑटो में सवार 8 लोगों की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर

Nilmani Pal
21 Feb 2024 6:42 AM IST
ऑटो में सवार 8 लोगों की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर
x
बड़ा हादसा

बिहार। लखीसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां भीषण सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई है. वहीं आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं. यह घटना रामगढ़चौक थाना क्षेत्र के बिहरौरा गांव की है.

बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए. यह घटना लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर बिहरौरा गांव के पास हुई है. ऑटो में कुल 15 लोग सवार थे, जिनमें से आठ लोगों की मौत हो गई है, अन्य घायल हैं, जिनकी स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है.

घटना की सूचना पर आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. मृतक और घायलों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.


Next Story