भारत

फैक्टरी में दर्दनाक हादसा, फैली सनसनी

Shantanu Roy
2 Oct 2023 5:52 PM IST
फैक्टरी में दर्दनाक हादसा, फैली सनसनी
x
जालंधर। मंड चौकी के अधीन आते वरियाणा काम्प्लेक्स में स्थित एक फैक्टरी में बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार यहां मजदूर की बाजू पर चोट लगने के कारण उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया। इस घटना के बाद फैक्टरी में सनसनी फैल गई। इस संबंध में घायल हुए मजदूर लाल बाबू पुत्र उपिन्द्र सिंह वासी बस्ती बावा खेल ने बताया कि वह पिछले काफी समय से वरियाणा काम्प्लेक्स स्थित जी.एम. नरूला फैक्टरी में काम करता है।
उसने बताया कि गत रात अचानक उसकी बाजू मशीन में आ गई, जिस कारण वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पीड़ित ने बताया कि बाजू चोट लगने के कारण काफी हद तक खराब हो चुकी थी जिस कारण डाक्टरों को उसे कटवाना पड़ा। दूसरी तरफ फैक्टरी मालिक प्रभजोत नरूला का कहना है कि घायल मजदूर का एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है तथा वह जल्द स्वस्थ हो जाएगा।
Next Story