भारत

दर्दनाक हादसा हुआ, 3 दोस्तों ने तोड़ा दम

jantaserishta.com
3 July 2022 2:28 PM IST
दर्दनाक हादसा हुआ, 3 दोस्तों ने तोड़ा दम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मंडला: मध्य प्रदेश के मंडला जिला में बाइक के पेड़ से टकराने से 3 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है जिससे घटना के कारणों का पता लगाया जा सके. घटना बिछिया थाने के तहत आने वाले छपरतला गांव की है.

बताया जा रहा है कि गांव के चार दोस्त रविवार तड़के एक ही बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव छपरतला लौट रहे थे. बाइक की रफ्तार तेज थी और इसी दौरान उनकी बाइक बेकाबू होकर महुए के पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सुबह सड़क पर से गुजरने वाले राहगीरों की नजर युवकों और सड़क किनारे गिरी बाइक पर पड़ी तो घटना का पता चला. इसके बाद घटनास्थल पर पुलिस और एम्बुलेंस भेजी गई. घायल युवक को बिछिया के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.
पुलिस इस हादसे की जांच में जुट जुट गई है और आगे की कार्यवाही कर रही है. इस हादसे मे एक ही युवक जिंदा बचा है. लिहाजा उसकी सेहत में सुधार का इंतज़ार किया जा रहा है, जिससे हादसे के बारे में पता चल सके.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story