
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: उत्तराखंड के बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा के पास निर्माणाधीन पुल का पुस्ता ढह गया. इसके मलबे में 9 लोग दब गए, जिनमें से पांच लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है. मलबे में 3-4 लोगों के दबे होने के आशंका है. आपदा, पुलिस और प्रशासन की रेस्क्यू टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है. इस पुल का निर्माण ऑल वेदर परियोजना के तहत किया जा रहा है. आरसीसी कंपनी इसका निर्माण कर रही है. करीब 10 लोग इसके निर्माणकार्य में जुटे हुए थे. अचानक ही पुल का एक हिस्सा ढह गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





