भारत

दर्दनाक हादसा: 8 की मौत, तीर्थयात्रियों से भरी वैन खाई में जा गिरी

jantaserishta.com
24 Dec 2022 9:02 AM IST
दर्दनाक हादसा: 8 की मौत, तीर्थयात्रियों से भरी वैन खाई में जा गिरी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मचा कोहराम.
कुमिली: केरल-तमिलनाडु बॉर्डर के पास दर्दनाक हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक यहां थेनी जिले के कुमिली के पास एक वैन खाई में जा गिरी. इस हादसे में 8 सबरीमाला तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. इस वैन में 10 यात्री सवार थे.
बताया जा रहा है कि वैन के चालक ने नियंत्रण खो दिया. इससे वैन खाई में जा गिरी, ये हादसा रात करीब 11 बजे हुआ. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. लोगों ने हादसे की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी.
सभी तीर्थयात्री थेनी-एंडिपेट्टी के रहने वाले थे. जो कि थेनी से लौट रहे थे. हादसा कुमिली-कुंबम मार्ग पर तमिलनाडु को पानी पहुंचाने वाले पहले पेनस्टॉक पाइप के पास हुआ. तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही वैन इसी पाइप से टकराकर पलट गई और सड़क से करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी. पुलिस के अनुसार वैन की तेज गति के कारण यह हादसा हुआ.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story