
x
Delhi दिल्ली: आउटर नॉर्थ जिले के मुकुंदपुर इलाके में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची घर के बाहर खेलते समय खुले नाले में गिर गई, जिससे उसकी जान चली गई। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, घटना बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के ईशु विहार इलाके की है, जहां लंबे समय से नाला बिना ढके खुला पड़ा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह नाला पहले भी कई बार हादसों की वजह बन चुका है। रविवार को ईशु विहार निवासी 2 वर्षीय आश्वी घर के बाहर खेल रही थी, इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई।
परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला। बाद में शक होने पर स्थानीय लोगों ने नाले में खोजबीन शुरू की, जहां बच्ची दलदल में फंसी मिली। उसे तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद नाले को ढकने या सुरक्षा इंतजाम करने की कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
Tagsमुकुंदपुर हादसादिल्ली नाला दुर्घटना2 साल की बच्ची की मौतबुराड़ी ईशु विहारप्रशासनिक लापरवाहीखुले नाले की घटनाMukundpur accidentDelhi drain accidentdeath of 2 year old girlBurari Ishu Viharadministrative negligenceopen drain incidentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





