भारत

दर्दनाक हादसा, बस में आग लगने से 10 लोगों की मौत, VIDEO

jantaserishta.com
26 March 2026 8:28 AM IST
दर्दनाक हादसा, बस में आग लगने से 10 लोगों की मौत, VIDEO
x

फाइल फोटो

देखें वीडियो.

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के मरकापुरम जिले में एक भयावह सड़क दुर्घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है. रायवरम के पास एक निजी ट्रैवल्स बस और एक टिपर लॉरी के बीच हुई टक्कर के बाद बस में आग लग गई, जिसमें 10 यात्रियों की जलकर मौत हो गई. कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना तब हुई जब हरिकृष्णा ट्रैवल्स की बस जगतियाल (तेलंगाना) से विनजमूर जा रही थी. बस एक स्टोन क्वारी के पास टिपर लॉरी से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस तुरंत आग की चपेट में आ गई और पूरी तरह जलकर राख हो गई. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 यात्री बस में फंस गए और जलकर मर गए, जबकि लगभग 20 घायल यात्रियों को पास के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

जिला पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया. घायलों को तुरंत मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने घटना की जानकारी लेते हुए अधिकारियों से बात की और स्थिति की समीक्षा की. सीएम ने घायलों के इलाज के बारे में विस्तार से पूछताछ की और निर्देश दिया कि सभी घायलों को बेहतर से बेहतर मेडिकल सुविधा मुहैया कराई जाए. उन्होंने दुर्घटना के कारणों की गहन जांच कराने और विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश भी दिए हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की दुर्घटनाएं बेहद दुखद हैं और सरकार घायलों के परिवारों तथा मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद पहुंचाएगी. उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि दुर्घटना की वजह ही जांच हो. पुलिस ने दोनों वाहनों के ड्राइवरों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है. यह दुर्घटना उन परिवारों के लिए अपूरणीय क्षति है जिनके सदस्य बस में सवार थे. मृतकों की पहचान का काम चल रहा है और शवों को परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. मुख्यमंत्री ने पूरे मामले पर नजर रखने के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित करने के संकेत भी दिए हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story