बोनट पर बैठा ट्रैफिक पुलिसकर्मी, ड्राइवर ने भगाई कार, देखें वीडियो

मुंबई: मुंबई में एक कार चालक से यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन रोकने को कहे जाने के बाद उसने यातायात पुलिस के कांस्टेबल को गुरुवार को बोनट पर बैठाकर करीब एक किलोमीटर तक घसीटा. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि उपनगर अंधेरी में डी एन नगर पुलिस ने घटना के बाद अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. आरोपी चालक की इस हरकत को कई लोगों ने अपने मोबाइल में कैद किया है.
#WATCH मुंबई में हुई एक घटना में ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा गाड़ी के बोनट पर बैठकर ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकालने का प्रयास किया गया। ड्राइवर गाड़ी से बाहर नहीं आया और गाड़ी भगाकर मौके से फरार हो गया। मामले में FIR दर्ज़ की गई है। (30.09.2021) pic.twitter.com/BFlPkoLZA3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





