भारत

ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट, फिर...

jantaserishta.com
1 May 2022 6:20 PM IST
ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट, फिर...
x

मिदनापुर: पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में एक युवक ने मामूली विवाद के बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया. पुलिस ने इसके बाद आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है. घटना रविवार दोपहर की है.

इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि रविवार दोपहर को मिदनापुर शहर के क्विकोटा इलाके में तैनात पुलिसकर्मियों पर युवक ने अचानक हमला कर दिया. ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को लेकर हुए विवाद में युवक ने सिपाही को कई थप्पड़ मारे.
इसके बाद कोतवाली पुलिस ने वीडियो में पूरे घटना क्रम को देखने के बाद युवक को हिरासत में ले लिया. पुलिस का कहना है कि दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी सुबह से इलाके में ट्रैफिक कंट्रोल पर काम कर रहे थे. अचानक एक युवक आया और उसने सूचना दी कि ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम सही काम नहीं कर रहा है.
जब पुलिस युवक की पहचान जानने की कोशिश कर रही थी, तो उस दौरान कथित तौर पर युवक ने खुद को उच्च पद पर तैनात अधिकारी बताया. इसके बाद उसने बहस होने पर अचानक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया. इस पूरी घटना को वहीं पास में मौजूद एक शख्स ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया.
हालांकि पुलिसकर्मी से मारपीट के बाद युवक की कार को जब्त कर लिया गया है, लेकिन वह किसी तरह भागने में सफल रहा. बाद में पुलिस ने वीडियो देखकर उसका पता लगा लिया और आगे की जांच के लिए हिरासत में ले लिया.
एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान जॉय सिंह के रूप में हुई है. उसके पास से सीआईएसएफ का पहचान पत्र मिला है. पुलिस जांच कर रही है कि पूरा मामला क्या है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story