भारत
सड़क पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट, गुंडागर्दी कैमरे में कैद
jantaserishta.com
7 Sept 2024 10:41 AM IST

x
देखें वीडियो.
उल्हासनगर: महाराष्ट्र के उल्हासनगर (Ulhasnagar) में नशे में धुत ऑटो ड्राइवर ने एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया. आरोप है कि ऑटो ड्राइवर एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहा था. ट्रैफिक पुलिसकर्मी जब उसे रोकने पहुंचा तो उसने मारपीट कर दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.
दरअसल, ऑटो रिक्शा ड्राइवर नशे में धुत था. उसने ऑटो को ब्रिज पर खड़ा कर दिया और एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगा. इसकी जानकारी मिलते ही ट्रैफिक पुलिसकर्मी मोहन पाटिल मौके पर पहुंचे और ऑटो ड्राइवर को सेंट्रल पुलिस स्टेशन ले जाने का प्रयास किया. इसी बीच ऑटो ड्राइवर पुलिस हिरासत से भाग निकला. बाद में वह छत्रपति शाहू महाराज ओवरब्रिज पर पहुंचा और अपने ऑटो रिक्शा की मांग करने लगा.
इसी दौरान किसी बात को लेकर ऑटो ड्राइवर (auto driver) और पुलिसकर्मी के बीच बहस होने लगी और देखते ही देखते विवाद मारपीट तक पहुंच गया. पहले ऑटो ड्राइवर ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने भी मारा. ट्रैफिक पुलिसकर्मी और ऑटो ड्राइवर एक-दूसरे से मारपीट करने लगे, जिसमें ट्रैफिक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया.
ट्रैफिक पुलिसकर्मी मोहन पाटिल ने कहा कि हम छत्रपति शिवाजी महाराज फ्लाईओवर के पास ड्यूटी कर रहे थे. उसी समय कुछ लोग दारू के नशे में लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगे. उन्हें समझाने के लिए गए थे, लेकिन मेरे ऊपर पानी फेंक दिया, मेरे साथ मारपीट की, मेरे कान में मारा, मुझे घायल किया. हम ईमानदारी से अपनी ड्यूटी कर रहे थे और ऐसे लोग हम पर हमला कर देते हैं. आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.
उल्हासनगर में ऑटो ड्राइवर ने ट्रैफिक पुलिस को मारा थप्पड़#Ulhasnagar #Maharashtra pic.twitter.com/7tFtOMXdUY
— Abhishek Chaturvedi (@abhiword) September 7, 2024
Tagsमहाराष्ट्रउल्हासनगरऑटो ड्राइवरट्रैफिक पुलिसकर्मीMaharashtraUlhasnagarAuto DriverTraffic Policeman
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





