उत्तर प्रदेश

लखनऊ में ट्रैफिक पुलिस ने लगातार नियमों का उल्लंघन करने वालों की रिपोर्ट जारी

jantaserishta.com
27 Nov 2023 3:41 PM IST
लखनऊ में ट्रैफिक पुलिस ने लगातार नियमों का उल्लंघन करने वालों की रिपोर्ट जारी
x

लखनऊ : ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर वाहन चालक गंभीर नहीं हो रहे हैं। एक जनवरी से नवंबर में अब तक 496 वाहन चालकों ने 10 बार से ज्यादा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है। आईटीएमएस ने ये आंकड़े जारी किए हैं। डालीगंज के इरादतनगर निवासी इमरान की बाइक का 62 बार चालान हुआ। इमरान पर 1.23 लाख रुपये जुर्माना बकाया है।

ट्रैफिक पुलिस की रिपोर्ट बताती है कि बाइक, ई रिक्शा, बस, भार वाहन, कैब, निजी कार समेत अन्य वाहनों के चालक लगातार यातायात नियम तोड़ रहे हैं। कई तो ऐसे हैं, जो यातायात नियमों की कतई परवाह नहीं करते। इसमें तेज रफ्तार, ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने, रेड लाइट क्रॉस करने, स्टॉप लाइन पर पहुंचकर वाहन रोकने, हेलमेट नहीं पहनने, उल्टी दिशा में वाहन चलाने, बाइक पर तीन सवारी बैठाने के मामले शामिल हैं। आंकड़े बताते हैं कि बाइक सवारों के अलावा सबसे ज्यादा मनमानी तीन पहिया वाहन चालकों ने की है।

मेरा इतनी बार चालान हो गया! इमरान से जब चालान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हैरानी जताई। उन्होंने कहा, मुझे तो पता ही नहीं चला कि इतनी बार चालान हुआ है।

इनके 10-10 बार चालान: माल ढोने वाले एक वाहन का 10 बार चालान किया गया, जिस पर सबसे ज्यादा 2.13 लाख रुपये जुर्माना है। प्रिज्म जॉनसंस लिमिटेड के नाम पर पंजीकृत इस वाहन का पता देवा रोड दर्ज है। इसी कंपनी के नाम दर्ज एक अन्य वाहन का भी 10 बार चालान किया गया है, जिस पर 1.24 लाख जुर्माना हुआ है।

सख्ती की तैयारी: वाहनों पर हुए जुर्माने की कुल राशि करोड़ों रुपये बताई जा रही है। यातायात नियम तोड़ने वालों में निजी वाहनों की संख्या भी अधिक है। पर, वाहन चालक नोटिस मिलने के बाद भी जुर्माना नहीं भर रहे हैं और लगातार नियमों को तोड़ रहे हैं। इस सबको देखते हुए ट्रैफिक पुलिस अब सख्ती की तैयारी कर रही है।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story