भारत

ट्रैफिक पुलिस ने बुलेट बाइक के पटाखों वाले 400 साइलेंसरों पर चलवाया रोडरोलर

jantaserishta.com
14 Feb 2025 3:17 PM IST
ट्रैफिक पुलिस ने बुलेट बाइक के पटाखों वाले 400 साइलेंसरों पर चलवाया रोडरोलर
x
छात्रों और युवाओं को सख्त संदेश दिया है.
रोहतक: हरियाणा के रोहतक ट्रैफिक पुलिस ने कॉलेज के छात्रों और युवाओं को सख्त संदेश दिया है कि बुलेट बाइक पर पटाखे वाले साइलेंसर किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। पुलिस का कहना है कि इन बाइकों की वजह से मरीजों, शिक्षण संस्थाओं और आम लोगों को परेशानी होती है।
इस संदेश को देने के लिए पुलिस ने जाट कॉलेज के पास एक जगह चुनी और जिन बाइकों का चालान किया गया था, उनके साइलेंसर को रोड रोलर से कुचल दिया। पुलिस ने अब तक 400 साइलेंसरों को रोड रोलर से कुचलकर कड़ा संदेश दिया है।
इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज जोगेंद्र ग्रेवाल ने न्यूज़ एजेंसी से बातचीत में बताया कि यह कदम इसलिए उठाया गया, क्योंकि युवाओं द्वारा बुलेट बाइकों के साइलेंसर बदलवाकर पैसा बर्बाद किया जा रहा है। साथ ही यह वाहन अधिनियम का उल्लंघन भी है, जिसके लिए 10,500 रुपए का चालान होता है। उन्होंने कहा कि इन साइलेंसरों के कारण सड़क पर पटाखे बजने से शिक्षण संस्थानों और आम लोगों को भारी परेशानी होती है और इससे हार्ट अटैक के मरीजों को भी खतरा हो सकता है।
ग्रेवाल ने बताया कि पुलिस शहर में इस तरह की बाइकों पर कड़ी नजर रखे हुए है और इस मुहिम के बाद अब शहर में ऐसे बाइकों की संख्या काफी कम हो गई है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि इस तरह पैसे बर्बाद करने के बजाय उसे अपनी सेहत और पढ़ाई पर खर्च करें।
उन्होंने कहा कि इस तरह की बाइकों से कई लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसे देखते हुए अब इस पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया। उन्होंने कहा कि हमारे इस अभियान की वजह से काफी सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं। अब बहुत ही कम लोग इस बाइक को चलाते हुए दिखते हैं। हम इस तरह के अभियान को आगे भी जारी रखेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story