भारत

ट्रैफिक पुलिस सिपाही छाए! तपती सड़क पर नंगे पांव था बच्चा, फिर...

jantaserishta.com
20 May 2022 10:32 AM IST
ट्रैफिक पुलिस सिपाही छाए! तपती सड़क पर नंगे पांव था बच्चा, फिर...
x

इंदौर: इंदौर में ट्रैफिक को डांस कर कंट्रोल करने वाले सिपाही रंजीत कुमार एक बार फिर सुर्खियों में आए गए हैं. मध्यप्रदेश के ट्रैफिक जवानों में अपनी अलग पहचान रखने वाले रंजीत सिर्फ देश ही नहीं दुनिया में भी चर्चित हैं. सोशल मीडिया पर इनके डांस स्टाइल वाले कई वीडियो भी वायरल हैं. इस बार रंजीत ने ऐसा काम किया है, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है.

दरअसल दो बच्चे रोड क्रॉस कर रहे थे. सिग्नल बंद था और उनमें से एक के पैर में जूते-चप्पल नहीं थे. उसने रंजीत से कहा कि उसके पैरे धूप में जल रहे हैं तो रंजीत ने उससे कहा कि जब तक ट्रैफिक नहीं रुकता तुम अपने दोनों पैर मेरे पैरों पर रख लो. इस वाकये की जानकारी रंजीक कुमार ने खुद ट्वीट करके दी है.
रंजीत ने अपने ट्वीट में बच्चों की फोटो भी पोस्ट की हैं. जिनमें वो उन बच्चों के साथ खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं. उनके इस नेक कदम ने उन्हें एक बार सुर्खियों में ला दिया है. लोग उनके इस काम को खूब सराह रहे हैं. कोई उन्हें सैल्यूट कर रहा है तो कोई उनके इस काम पर लिख रहा है- मानव सेवा परमो धर्म:
इससे पहले भी रंजीत ट्रैफिक कंट्रोल करने के तरीके से कई बार लोगों की जान बचा चुके हैं. अपने नेक कामों की वजह से वो अकसर मीडिया में बने रहते हैं. बता दें कि इंदौर ट्रैफिक पुलिस में तैनात रंजीत कुमार के ट्रैफिक को कंट्रोल करने का तरीके का हर कोई दीवाना है. यहां तक कि बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम, वरुण धवन और जैकलीन भी उनसे इंदौर में मिल चुके हैं.
सफाई में नंबर एक रहने वाले इंदौर की ट्रैफिक पुलिस को बेहतर काम के लिए अवॉर्ड मिल चुका है. इस दौरान ट्रैफिक सिपाही रंजीत सिंह को बेस्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए पुरस्कार मिला था. इसके साथ ही रंजीत ट्रैफिक पुलिस के जवानों को भी बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए ट्रेनिंग देते हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story