भारत

एमिटी के पास ट्रैफिक पुलिस ने 276 वाहनों के किए चालान, 22 गाड़ियां सीज, VIDEO

jantaserishta.com
4 April 2023 4:55 PM IST
एमिटी के पास ट्रैफिक पुलिस ने 276 वाहनों के किए चालान, 22 गाड़ियां सीज, VIDEO
x
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा के सेक्टर-126 एमिटी विवि के बाहर मुख्य सड़क पर आज पुलिस प्रशासन ने अतिक्रमण अभियान चलाया। इस दौरान 276 गाड़ियों के चालान किए गए। 22 गाड़ियों को सीज किया गया। साथ ही यहां अवैध रूप से लगी रेहड़ी पटरी वालों को भी हटाया गया। बता दें पिछले कुछ दिनों से इस सड़क पर दो गुटों के मारपीट के कई वीडियो वायरल हुए थे। इन वीडियो का संज्ञान भी लिया गया और गिरफ्तारी की जा चुकी है।
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के द्वारा एमिटी के आस पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में यातायात का पालन ना करने, ब्लैक फिल्म और रोड अतिक्रमण के खिलाफ चालान और वाहनों को सीज किया गया। इस दौरान करीब 17 दुकानों को हटाया गया। यहां बड़े स्तर यानी प्रत्येक गाड़ी का 10 से 15 हजार के बीच ही चालान किया गया।
उन्होंने बताया कि रात में यहां बैरिकेडिंग कर चेकिंग अभियान रोजाना चलाया जाएगा। इसी तरह अवैध रूप से कार खड़ी करने वालों के खिलाफ भी अभियान चलेगा। अभियान के बाद माइक से ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया साथ ही नो पाकिर्ंग जोन में कार नहीं खड़ी करने की हिदायत भी दी गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story