भारत
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बेहाल, यात्री परेशान
jantaserishta.com
5 Feb 2026 10:40 AM IST

x
मुंबई: महाराष्ट्र में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर आदोशी टनल के पास गैस टैंकर पलटने और उसमें आग लगने की घटना के 32 घंटे बाद भी हालात पूरी तरह से सामान्य नहीं हुए। हादसे के बाद जले हुए गैस टैंकर को बीती रात करीब 1:30 बजे सड़क से हटा दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक जाम बना हुआ है और गाड़ियों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर मुंबई जाने वाली लेन पर भारी असर पड़ा है। ट्रैफिक पुलिस ने उर्से टोल बूथ से पहले ही मुंबई की ओर जाने वाली गाड़ियों को रोक दिया है और उन्हें पुणे की दिशा में डायवर्ट किया जा रहा है। इस वजह से सैकड़ों वाहन चालक और यात्री रास्ते में ही फंसे हुए हैं। पुलिस का यह कदम यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए उठाया गया है, ताकि आगे जाम में फंसने की स्थिति न बने।
दरअसल, आदोशी टनल के पास एक गैस टैंकर पलट गया था और उसमें भीषण आग लग गई थी। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि सुरक्षा कारणों से एक्सप्रेसवे को काफी देर तक बंद रखना पड़ा। इस दौरान कई यात्री करीब 21 घंटे तक जाम में फंसे रहे। देर रात टैंकर हटने के बाद ट्रैफिक को आंशिक रूप से खोला गया, लेकिन हादसे के 32 घंटे बीत जाने के बाद भी जाम पूरी तरह समाप्त नहीं हो पाया है। फिलहाल ट्रैफिक पुलिस हालात को संभालने में जुटी हुई है, लेकिन एक्सप्रेसवे पर सफर कर रहे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
घटना को लेकर यात्रियों और ड्राइवरों में गुस्सा भी देखने को मिल रहा है। लोगों का आरोप है कि ट्रैफिक और हाईवे अधिकारी जाम की सही स्थिति की जानकारी नहीं दे रहे हैं। एक यात्री ने कहा कि अगर पहले से सही जानकारी दी जाती, तो वे टोल पार करने से बच सकते थे और बेवजह पैसे भी खर्च नहीं होते।
यात्री नितेश कांबले ने समाचार एजेंसी से अपनी परेशानी बताते हुए कहा, "कल (बुधवार) दोपहर हम मुंबई के लिए निकले थे, लेकिन ट्रैफिक जाम की वजह से हमें रात में यहीं रुकना पड़ा। हमें उम्मीद थी कि सुबह तक हालात ठीक हो जाएंगे, लेकिन आज भी स्थिति जस की तस है। सभी गाड़ियों को आगे टोल से यू-टर्न लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। हम कल से यहीं फंसे हुए हैं और हमें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है।”
Tagsमुंबई-पुणे एक्सप्रेसवेमुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे ट्रैफिकMumbai-Pune ExpresswayMumbai-Pune Expressway Traffic
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





