व्यापारियों ने बनाई अनोखी साड़ियां, साड़ी पर मोदी और योगी की तस्वीर

सूरत: उत्तरप्रदेश समेत अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव का फीवर अब सूरत कपड़ा मंडी में भी चढ़ने लगा है. यहां के कपड़ा व्यापारियों ने भाजपा के पक्ष में प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए मोदी-योगी की ना केवल डिजिटल साड़ी, कैटलॉग व बॉक्स छापे बल्कि यूपी में फिर से हम भगवा लहराएंगे...चुनावी गीत भी उकेर डाला. इतना ही नहीं साड़ियों पर 'जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे, भगवा लहराएंगे.' के स्लोगन के साथ साड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो भी छापी जा रही है. लाखों साड़ी के साथ खास संदेश वाले कैटलॉग भी यूपी भेजे जाएंगे, जहां उन्हें बांटा जाएगा.
#UPElections2022 में मतदाताओं को रिजाने का अभियान।#Ayodhya थीम पर बनी साड़ियां।
— Janak Dave (@dave_janak) January 18, 2022
साड़ियों पर पीएम मोदी,योगी की तस्वीरें।
पूर्वी और पश्चिमी यूपी में महिलाओं को 1000 साड़ियां दी जायेगी।#UttarPradeshElection2022 pic.twitter.com/BUZltiuSDz
कुछ और तस्वीरें...#Ayodhya #UPElections2022 #UttarPradeshElections2022 #10मार्च_फिर_योगी_महाराज #AssemblyElections2022 #UpyogiHaiYogi pic.twitter.com/nrOdYmQiwd
— Janak Dave (@dave_janak) January 18, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





