भारत

हाईवे पर व्यापारी से 5 किलो चांदी की लूट, पुलिस जांच में जुटी

Subhi
28 Sept 2026 7:27 AM IST
हाईवे पर व्यापारी से 5 किलो चांदी की लूट, पुलिस जांच में जुटी
x
चांदी की लूट

लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में थोक व्यापारी से पांच किलो चांदी लूट ली गई। घटना तब हुई जब व्यापारी अपने ड्राइवर के साथ कार से शाहजहांपुर से लखनऊ जा रहे थे। पीछे से आए कार सवार चार युवकों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और शीशा तोड़कर चांदी भरा बैग लूट कर भाग निकले।

लखनऊ निवासी हृदय राम सोनी सोने चांदी का थोक व्यापार करते हैं। हृदय राम ने बताया कि रविवार की रात वह वैगन आर कर से अपने ड्राइवर के साथ शाहजहांपुर से लखनऊ जा रहे थे। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में बजरी प्लांट के पास पीछे से आई स्विफ्ट कर ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। कार से उतरे चार युवकों ने हृदय राम की कार का शीशा तोड़कर पांच किलो चांदी से भरा बैग लूट लिया और भाग गए।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही हृदय राम से भी घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अखिलेश सिंह के नेतृत्व में घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।व्यापारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Next Story