भारत

दिनदहाड़े व्यापारी की हत्या, 4 नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

jantaserishta.com
24 May 2023 11:46 PM IST
दिनदहाड़े व्यापारी की हत्या, 4 नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
x
पढ़े पूरी खबर

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर जिले में दिनदहाड़े व्यापारी की हत्या कर दी गई. जिले के चेराई गांव में व्यापारी की हत्या के बाद लोगों में गजब का आक्रोश है. पालीवाल ब्राह्मण समाज के लोगों ने गांव में धरना दे दिया है. इस मामले को लेकर आक्रोश जता रहे हैं. इस बीच, घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें 4 नकाबपोस बदमाश हाथों में सरिया लिए भागते व व्यापारी पर हमला करते नजर आ रहे हैं.

सीसीटीवी फुटेज में देख सकते हैं कि किस प्रकार बेखौफ बदमाश सरियों से ताबड़तोड़ हमला कर व्यापारी को घायल कर भाग रहे हैं. हमले के कुछ ही देर बाद व्यापारी मौके पर ढेर हो जाता है. इस घटना को देख आसपास के लोग सदमे में हैं. आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है.
सोमवार (22 मई) को शाम के 4 बजे सुरेश बिश्नोई व उसका एक अन्य साथी बाइक पर चेराई से एकल खोरी गांव जा रहे थे. इसी दरमियान एखलखोरी रोड पर स्थित पत्थर काटने के कट्टर पर उसके मालिक प्रेमाराम वह प्रेम सिंह बैठे हुए थे. बाइक पर जाते हुए सुरेश विश्नोई व उसके साथी को गाली दी. तब यह दोनों उनके पीछे गए. गाली देने का कारण पूछा.
तब इन लोगों के बीच सामान्य धक्का-मुक्की हुई. थोड़ी देर बाद प्रेम सिंह के पिताजी व सुरेश विश्नोई के पिताजी चेराई आ गए. आपस में राजीनामा कर लिया. बुधवार को सुरेश विश्नोई व उसके अन्य 3 साथी पत्थर काटने की मशीन पर आए. उनके हाथों में लोहे के सरिए थे.
वहां पर श्याम पालीवाल प्रेम सिंह शिव पाल सिंह बैठे थे. आते ही वार करना शुरू कर दिया. प्रेम सिंह और शिवपाल सिंह भाग गए. श्याम सिंह पीछे रह गया. जिस पर वार किया जिससे मौके पर ही श्याम पालीवाल की मौत हो गई. श्याम पालीवाल की बॉडी को ओसियां मोर्चरी में रखवाया गया है. जहां उसका पोस्टमार्टम के बाद अब अंतिम संस्कार होना है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story