
x
वहीं 20 से ज्यादा घायल हो गए हैं।
रीवा (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के रीवा जिले में देवी प्रतिमा का विसर्जन कर रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं 20 से ज्यादा घायल हो गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नईगढ़ी थाना क्षेत्र में अष्टभुजा माता मंदिर स्थित देवल आहार नदी में श्रद्धालु मूर्ति का विसर्जन करने गए थे। जब यह श्रद्धालु मूर्ति विसर्जन कर ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर लौट रहे थे तभी सुमेदा गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली एक गड्ढे में फंस गई और पलट गई।
इस हादसे में घायल हुए लोगों को एंबुलेंस की मदद से मऊगंज स्थित सिविल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल लाया गया है और उनका उपचार जारी है।
पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, वहीं 20 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
रीवा के कलेक्टर मनोज पुष्प ने इस हादसे का शिकार बने तीनों लोगों के परिवार वालों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है ।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





