भारत

ट्रैक्टर का टायर फटने से दंपती की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

HARRY
30 Aug 2021 1:05 PM GMT
ट्रैक्टर का टायर फटने से दंपती की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर
x
बड़ा हादसा

बिहार। खगड़िया जिले के चौथम थानान्तर्गत पटेलनगर गांव के पास सोमवार को ट्रैक्टर का टायर फटने से दंपती की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना एनएच-107 पर हुई। मृतक पटेल नगर गांव निवासी 55 वर्षीय शंभू साह एवं उसकी 52 वर्षीया वर्षीया पत्नी फुदा देवी है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-107 को जाम कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे चौथम सीओ भरत भूषण सिंह व थानाध्यक्ष मुरारी कुमार जाम को हटवाने का प्रयास किया, लेकिन मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोशित लोग घंटों जमे रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमेंट लदा एक ट्रैक्टर चौथम थाना क्षेत्र के सोनवर्षा घाट की ओर जा रहा था। एनएच 107 पर पटेल नगर गांव के समीप ट्रैक्टर की ट्राली का चक्का अचानक फट गया। इसके बाद चक्का का रिम उड़कर घर के गेट पर बैठे शंभु साह एवं उसकी पत्नी को लग गया। सिर पर रिम का चोट इतना जोर से लगा कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पास में ही खड़े एक अन्य युवक भी घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सोनवर्षा घाट के एक क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद दोनों शवों को एनएच पर रखकर परिजनों ने सड़क को जाम कर दिया गया। दूसरी ओर घटना के बाद का चालक भागने में सफल रहा।

चौथम थानाध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सदर एसडीओ धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि जाम तुड़वाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।


Next Story