भारत
ट्रैक्टर परेड हिंसा: राकेश टिकैत के समर्थन में जींद-चंडीगढ़ सड़क जाम, भिवानी से दिल्ली के लिए निकला
Deepa Sahu
28 Jan 2021 11:28 PM IST

x
ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली की सीमाओं पर पुलिस एक्टिव हो गई है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क: ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली की सीमाओं पर पुलिस एक्टिव हो गई है. दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर्स पर बैठे प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है. गाजीपुर बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है. इस बीच, जींद में भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत के समर्थन में किसानों ने सड़क जाम कर दिया है. दिल्ली की सीमाओं पर पुलिसिया कार्रवाई से नाराज होकर किसानों ने हाइवे को जाम किया है. किसानों में जबरदस्त गुस्सा है. किसानों ने कहा कि राकेश टिकैत से पहले पुलिस हमें गिरफ्तार करे.
Next Story





