भारत
ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार 2 सगे भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत
Shantanu Roy
18 Sep 2023 11:41 AM GMT
![ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार 2 सगे भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार 2 सगे भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/09/18/3433020-untitled-77-copy.webp)
x
पानीपत। पानीपत जिले के इसराना उपमंडल में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई नीचे गिर गए। जिसमें घायल अवस्था में इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह सोनीपत का रहने वाला है। वे तीन भाई और एक बहन है। जिसमें सबसे बड़े से छोटा भाई जितेंद्र था। वह जितेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर इसराना अपने बड़े भाई प्रवीन के पास जा रहे थे। बाइक जितेंद्र चला रहा था। जब वह मौजीराम पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो पीछे से एक ट्रैक्टर चालक तेज गति और लापरवाही से आया और उसने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह दोनों नीचे गिर गए। प्रवीन को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां से उसे दिल्ली के अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो बेटियों का पिता था।
Tagsहरियाणा न्यूज हिंदीहरियाणा न्यूजहरियाणा की खबरहरियाणा लेटेस्ट न्यूजहरियाणा क्राइमहरियाणा न्यूज अपडेटहरियाणा हिंदी न्यूज टुडेहरियाणा हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हरियाणाहरियाणा हिंदी खबरहरियाणा समाचार लाइवHaryana News HindiHaryana NewsHaryana Latest NewsHaryana CrimeHaryana News UpdateHaryana Hindi News TodayHaryana HindiNews Hindi News HaryanaHaryana Hindi NewsHaryana Samachar Live
![Shantanu Roy Shantanu Roy](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Shantanu Roy
Next Story