भारत
खड़े डंपर में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, पीछे से आ रहा ट्रक भी टकराया, एक की मौत
jantaserishta.com
29 July 2023 1:39 PM IST

x
दूसरे का इलाज चल रहा है।
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में हाईवे पर खराब खड़े हुए डंपर में पीछे से ईटों से भरे हुए ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। उसके बाद एक ट्रक भी पीछा से उसमें टकरा गया। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे का इलाज चल रहा है।
दादरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-91 पर कोट गांव के पास सुबह करीब 4.20 बजे एक ट्रैक्टर ट्रॉली, खराब खड़े हुए डंपर में पीछे से टकरा गई। इसके बाद एक ट्रक भी आया और वह भी पीछे से उस डंपर में टकरा गया। इस हादसे में ट्रैक्टर सवार 2 लोग बुरी तरीके से जख्मी हो गए, जिन्हें पास के ही अस्पताल में ले जाया गया। इसमें से एक की मौत हो गई और दूसरे का इलाज चल रहा है।
बताया गया है कि दरोग सिंह (35) अहमदगढ़, बुलंदशहर व ओम प्रकाश (60) अहमदगढ़़, बुलंदशहर इस हादसे में घायल हो गए थे। अस्पताल में ओम प्रकाश को मृत घोषित कर दिया गया। घायल दरोग को परिजन हायर सेंटर ले गए है। दरोग की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा होने के बाद हाईवे पर जाम लग गया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को हाईवे से हटाया और यातायात सुचारू कर दिया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





