भारत
कुंभलगढ़ में टूरिस्टों ने खेली होली, जमकर उड़ाया रंग गुलाल
Shantanu Roy
26 March 2024 4:13 PM IST

x
राजसमंद। राजसमंद कुंभलगढ़ में धुलंडी के मौके पर जहां चारों ओर होली के रंग में लोग रमे नजर आए। कुंभलगढ़ में होली वीकेंड के दौरान घूमने आए पर्यटकों ने भी रिसोर्ट में सेलिब्रेशन किया। होटल संचालक दशरथ सिंह भाटी ने बताया कि इस बार होली पर डीजे पार्टी भी रखी गई। जिसमें कई पर्यटकों ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ होली खेलने के साथ ही डांस भी किया। इसके साथ ही केलवाड़ा गांव में भी धुलंडी के मौके पर ग्रामीणों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। होली वीकेंड होने के कारण कई पर्यटक कुंभलगढ़ दुर्ग देखने के लिए आए हुए हैं। इनमें ज्यादातर गुजराती पर्यटक अपने परिवार दोस्तों के साथ कुंभलगढ़ आए हैं जो कि यहां सेलिब्रेशन कर रहे हैं।
Next Story





