भारत

Manali में तलवार लहराते पर्यटक, स्थानीय युवक पर किया हमला, वीडियो आपको दहला देगा

jantaserishta.com
15 July 2021 10:34 AM IST
Manali में तलवार लहराते पर्यटक, स्थानीय युवक पर किया हमला, वीडियो आपको दहला देगा
x

हिमाचल प्रदेश के मनाली से हुड़दंग की हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. मनाली थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर ओवरटेकिंग को लेकर ऐसा झगड़ा हुआ कि कुछ टूरिस्टों ने स्थानीय युवक पर तलवार से हमला बोल दिया. सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में पर्यटक हाथ में तलवारें लिए सड़क पर घूमते नजर आ रहे हैं. इससे ट्रैफिक जाम लग गया. इस दौरान हमलावर पर्यटक अपने साथियों को बुलाने के लिए फोन भी करता है. इस मामले में पुलिस ने 4 टूरिस्टों को हिरासत में लिया है जबकि एक पर्यटक अभी भी फरार है. सभी पर्यटक पंजाब के बताए जा रहे हैं.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story