भारत

Election Results 2023: मेघालय में तृणमूल के मुकुल संगमा को कड़ी चुनौती

jantaserishta.com
2 March 2023 2:59 PM IST
Election Results 2023: मेघालय में तृणमूल के मुकुल संगमा को कड़ी चुनौती
x
शिलांग (आईएएनएस)| तृणमूल कांग्रेस के नेता और मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा अपने गृह क्षेत्र सोंगसाक में कड़े मुकाबले का सामना कर रहे हैं। ताजा रूझान के अनुसार, वह नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के निहिम शिरा से केवल 165 मतों से आगे चल रहे हैं। तिकरिकिला की दूसरी सीट पर संगमा भारी अंतर से पीछे चल रहे हैं और उनका हारना तय है।
टिकरीकिला में छह राउंड के मतगणना के बाद वह निकटतम उम्मीदवार एनपीपी के जिमी संगमा से 5,000 से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं।
इस बीच, दक्षिण तुरा निर्वाचन क्षेत्र में मुख्यमंत्री कोनराड संगमा 3,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।
पश्चिम शिलांग में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी बड़े अंतर से पीछे चल रहे हैं।
उस सीट पर पांच राउंड के मतगणना के बाद मावरी करीब 4,000 मतों से पीछे चल रहे हैं, वहीं यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के पॉल लिंगदोह 7680 मतों से आगे चल रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story